Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चैत्र छठ और रामनवमी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का निरीक्षण,घाटों की सफाई और जलापूर्ति सुधार के निर्देश

त्योहारों की तैयारी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का दौरा जलापूर्ति सुधार हेतु विस्तृत योजना बनाने के निर्देश

चैत्र छठ और रामनवमी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का निरीक्षण,घाटों की सफाई और जलापूर्ति सुधार के निर्देश

त्योहारों की तैयारी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का दौरा जलापूर्ति सुधार हेतु विस्तृत योजना बनाने के निर्देश

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आगामी चैत्र छठ पर्व एवं रामनवमी उत्सव के मद्देनज़र निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि छठ घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही, रामनवमी उत्सव को लेकर भी महापौर ने विशेष तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता तथा भीड़-प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए।

इसके अतिरिक्त, महापौर ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में आम नागरिकों को सुगम एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु एक समग्र एवं विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए। इस योजना में जल स्रोतों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति, जल दबाव एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान शामिल करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

महापौर ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे छठ एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!