Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति

रामनवमी, हिन्दू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ को लेकर आज बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बस्तीवासियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा

बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति

जमशेदपुर- रामनवमी, हिन्दू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ को लेकर आज बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बस्तीवासियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। इनमें प्रमुख रूप से पीने के पानी की व्यवस्था, खराब स्ट्रीट लाइट, सड़कों की स्थिति और नालियों से बहते गंदे पानी की समस्या शामिल रही। इन मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि त्योहारों से पहले इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर हाल में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनता के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष सभी पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होंगे, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!