Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार और कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार विजय घोषित हुए , वहीं महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध चुने गए

ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का चुनाव संपन्न, कांटे के मुकाबले में सत्येंद्र कुमार ने अनिल ठाकुर को दो मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, निर्विरोध महासचिव जयकुमार निर्वाचित, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास ने कब्जा जमाया

ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार और कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार विजय घोषित हुए , वहीं महासचिव पद पर जय कुमार निर्विरोध चुने गए

जमशेदपुर – कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव की प्रक्रिया दिनांक 26 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि संस्थान से प्रारंभ हुई थी ,जिसके अंतर्गत अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक संपन्न हुई। नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार एवं अनिल कुमार ने नामांकन किया, जबकि महासचिव पद के लिए केवल एक नामांकन जय कुमार द्वारा प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरूप उन्हें निर्विरोध महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार एवं राजेश कुमार ने नामांकन किया।

नामांकन प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह गुणी, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह ,राकेश कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की सक्रिय भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसी क्रम में दिनांक 29 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। इस चुनाव में कुल 83 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सतेंद्र कुमार को 35 मत प्राप्त हुए और अनिल ठाकुर को 32 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार सत्येंद्र कुमार को अधिक मत प्राप्त होने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्रीनिवास कुमार को 40 मत प्राप्त हुए और राजेश कुमार को 27 मत प्राप्त हुए


इस प्रकार श्रीनिवास कुमार को अधिक 13 मत प्राप्त होने के कारण उन्हें कोषाध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया गया। चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद समाज के सभी लोगों ने अपने नए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और खुशी में मिठाई भी बांटी गई । सभी नए पदाधिकारियों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ किया। इस पूरे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी), दीपु सिंह, राम उदय सिंह, भास्कर, धनंजय राय ,मिथिलेश, उमानाथ, सुभाष राय, विकास सिंह अशोक , जय कुमार ,अजय, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विजय, सरोज चौधरी, राकेश कुमार रवि भूषण,राकेश, सुजय कुमार, राजेश रवि भूषण, धनंजय राय , विपेंद्र कुमार राय सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई

ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का चुनाव संपन्न, कांटे के मुकाबले में सत्येंद्र कुमार ने अनिल ठाकुर को दो मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, निर्विरोध महासचिव जयकुमार निर्वाचित, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास ने कब्जा जमाया

जमशेदपुर – ब्रह्मर्षी विकास मंच केंद्रीय कमेटी का चुनाव आज बड़े ही शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में कदमा ब्रह्मर्षी भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए केवल दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांटे के मुकाबले में सत्येंद्र कुमार ने अनिल ठाकुर को महज तीन मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। सत्येंद्र कुमार को कुल 35 मत पड़े जबकि अनिल ठाकुर को 32 मतों से ही संतोष करना पड़ा

श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

वही कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास ने राजेश कुमार को 13 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। श्रीनिवास को कुल 40 मत मिले, जबकि राकेश कुमार को 27 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के यही दोनों प्रत्याशी थे।

पंजीकृत मतदाता 83 है, 67 लोगों ने मतदान किया

जानकारी हो कि ब्रह्मर्षी विकास मंच में संस्थापक सदस्यों को ही मत देने का अधिकार प्राप्त है, जिनकी संख्या 83 है और वही मत देने के अधिकारी हैं। इनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 15 मतदाता अनुपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन

चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह गुणी, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह ,राकेश कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की सक्रिय भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

3:30 बजे परिणाम की हुई घोषणा

इसके पहले पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिन के 10:30 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय 2:10 तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 83 मतदाताओं में से कुल 67 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 15 मतदाता अनुपस्थित रहे। मत पत्रों की गिनती का काम 3:00 से आरंभ किया गया।

चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव संचालन समिति की ओर से राज किशोर सिंह द्वारा आज करीब 3:30 बजे की गई

चुनाव में ब्रह्मर्षी समाज की जीत हुई है – विकास सिंह

इस मौके पर जाने-माने समाज सेवी और ब्रह्मसी विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह भी उपस्थित थे । उन्होंने परिणाम की घोषणा के बाद कहा कि इसमें किसी की जीत हार नहीं है, बल्कि समाज जीता है। समाज के लोग जीत हार की परवाह नहीं करते हैं, बल्कि मिलजुल कर कार्यों का संपादन करते हैं। हारे प्रत्याशी और जीते प्रत्याशी दोनों के साथ विकास सिंह ने तस्वीर खिंचवाई और महर्षि सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।

समाज के हित में मिलजुल कर काम करेंगे – सत्येंद्र कुमार

वहीं अध्यक्ष पद पर चुने गए सत्येंद्र कुमार ने कहा कि हमारे सहयोगी और चुनाव में प्रतिद्वंद्वी अनिल ठाकुर उनके बड़े भाई हैं। बराबर से उनका आशीर्वाद हमें मिला है। समाज के हित में हम दोनों और सभी हमारे सहयोगी सदस्य मिलजुल कर समाज के संपूर्ण विकास के लिए कार्य करेंगे। किसी तरह का भेद नहीं रहेगा। जो भी सहयोग के लिए आएगा हम लोग यथासंभव हर तरह से उनकी मदद करेंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा – जयकुमार

इसी तरह से निर्विरोध रूप से चुने गए महासचिव जय कुमार ने कहा कि समाज के हित के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। समाज के हित के लिए काम करेंगे शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । गरीब और सामर्थ्यहीन बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले वे कदमा क्षेत्र ब्राह्मर्षि विकास मंच के निर्विरोध महासचिव चुने गए थे। हालांकि केंद्रीय कमेटी में महासचिव पद पर चुने जाने के बाद उन्होंने कदमा क्षेत्र की कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। जय कुमार ने बताया कि वे टिस्को के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। रिटायरमेंट के बाद से समाज को पूरा समय देते हैं । जनहित के लिए काम करते हैं । जो भी उनके पास सहयोग के लिए विचारणीय मामला आता है वह उनका सहयोग करते हैं

कमेटी के साथ सहयोगात्मक भूमिका रहेगी – श्रीनिवास

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले श्रीनिवास ने कहा कि वह कमेटी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। कमेटी की ओर से सहयोगात्मक भूमिका निभाएंगे समाज के विकास के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!