बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिले प्रचंड जनसमर्थन एवं संभावित ऐतिहासिक जीत पर झारखंड प्रदेश में भी उत्साह का वातावरण व्याप्त है
जनता दल (यू०) के झारखंड प्रदेश सचिव दिलीप पांडे ने बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता ने वोट चोरी जैसे भ्रामक मुद्दों को पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से खारिज कर दिया है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के समर्थन में है

पलामू – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिले प्रचंड जनसमर्थन एवं संभावित ऐतिहासिक जीत पर झारखंड प्रदेश में भी उत्साह का वातावरण व्याप्त है। जनता दल (यू०) के झारखंड प्रदेश सचिव दिलीप पांडे ने बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता ने वोट चोरी जैसे भ्रामक मुद्दों को पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से खारिज कर दिया है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के समर्थन में है।
श्री पांडे ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को जिस विश्वास के साथ मजबूत किया है, वह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और कार्यशैली पर जनता का भरोसा आज भी अटल है। बिहार में जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और रोजगार जैसे क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
पलामू जिला जदयू कार्यालय में खुशी की लहर
एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के रुझानों को देखते हुए पलामू जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत से यह सिद्ध हो गया है कि जनता विकास और स्थिर शासन चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनने वाली आने वाली सरकार बिहार को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित और प्रगतिशील राज्य बनाएगी।
श्री दुबे ने यह भी कहा कि बिहार में मिली इस प्रचंड जीत का सकारात्मक प्रभाव अब झारखंड में भी दिखेगा। आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बने, ताकि झारखंड का भी सुनियोजित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश सचिव दिलीप पांडे, जिला सचिव अवध किशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजपति प्रजापति,भीम कुमार मेहता,रितेश पांडे,सुरेंद्र कुमार यादव,देवेंद्र प्रसाद, पीयूष प्रभाकर, पंकज दुबे,चिंटू मेहता,सचिन मेहता,अरुण प्रसाद डब्लू सिंह,श्रीकांत तिवारी आदि कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत पर बधाई दी और झारखंड में भी संगठन को मजबूत करते हुए विकासवादी राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया उक्त जानकारी मनोज कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, जनता दल (यू०), पलामू ने दी है
झारखंड सरकार दोषियों को बचाने में जुटी, बेरोजगार युवाओं के साथ कर रही अन्याय – धर्मेंद्र तिवारी
रांची- जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2016 को लेकर झारखंड सरकार के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने इस परीक्षा में हुई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन स्वयं किया था, और इसी कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस.एन. पाठक को नियुक्त किया गया था।
उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई। हाल ही में जब हाई कोर्ट ने बचे हुए पदों पर नियुक्ति करने का आदेश दिया, तो युवाओं में नई उम्मीद जगी थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा एल.पी.ए (Letters Patent Appeal) दाखिल कर देना युवाओं की आकांक्षाओं पर गहरा प्रहार है।
धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस.एन. पाठक द्वारा अंतिम समय में जांच से इनकार करना जनता में निराशा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि चूंकि यह कमेटी स्वयं हाई कोर्ट द्वारा गठित की गई थी, इसलिए अब यह हाई कोर्ट की ही जिम्मेदारी है कि वह किसी नए योग्य व्यक्ति या पैनल को जांच का कार्य सौंपे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि वह युवाओं को नौकरी देती और न्यायालय के आदेश का सम्मान करती, परंतु इस सरकार ने इसके विपरीत जाकर भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया है। यह स्पष्ट रूप से झारखंड के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा और अन्याय है।
धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) इस पूरे प्रकरण में न्यायिक पारदर्शिता और युवाओं के हक के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी। उन्होंने राज्यपाल से यह भी मांग की कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और न्यायालय के निर्देशानुसार शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया न्यायिक आदेशों की अवमानना के साथ-साथ युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। झारखंड के नौजवान अब चुप नहीं बैठेंगे लड़ाई आगे भी जारी रहेगी जनता दल (यू) उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा उक्त जानकारी धर्मेंद्र तिवारी वरिष्ठ नेता जनता दल (यूनाइटेड)रांची ने दी है




