भुवनेश्वरी मंदिर में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित
जमशेदपुर के टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में आज आदित्यपुर के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कविता परमार एवं मंजू सिंह के नेतृत्व में किया गया

जमशेदपुर (टेल्को) – भुवनेश्वरी मंदिर में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित


जमशेदपुर के टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में आज आदित्यपुर के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कविता परमार एवं मंजू सिंह के नेतृत्व में किया गया


समारोह की शुरुआत माँ भुवनेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के आचार्य द्वारा अंकुर सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कृष्ण मंदिर में भी पंडित द्वारा आराधना की गई, जहां सुकुमार ने भी उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


मंजू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आदित्यपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र में अंकुर सिंह की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल अंकुर सिंह की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है, जिसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह एवं उदय सिंह ने सभी उपस्थित लोगों की ओर से डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके अलावा ओमप्रकाश , राकेश , अभय सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, संजय सिंह हितैषी, विनोद सिंह, अधिराज सिंगदेव, अनिल सिंह एवं रवि उपाध्याय सहित सभी ने गुलदस्ता एवं माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।




