Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भू-माफियाओं की सक्रियता से सीएम की महत्वकांशी योजना पर ग्रहण? पश्चिम घोड़ाबंधा में उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर लगा अघोषित रोक, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की जाँच की माँग

उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहले प्लॉट संख्या 315 चिन्हित, अब 316 पर स्थानांतरण की तैयारी का आरोप •भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर उठाया मामला, भू-माफियाओं की सक्रियता पर जताई आशंका • मुख्यमंत्री, डीसी, बीडीओ व सीओ से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित करने की मांग

भू-माफियाओं की सक्रियता से सीएम की महत्वकांशी योजना पर ग्रहण? पश्चिम घोड़ाबंधा में उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर लगा अघोषित रोक, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की जाँच की माँग

उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहले प्लॉट संख्या 315 चिन्हित, अब 316 पर स्थानांतरण की तैयारी का आरोप

•भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर उठाया मामला, भू-माफियाओं की सक्रियता पर जताई आशंका

• मुख्यमंत्री, डीसी, बीडीओ व सीओ से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित करने की मांग

जमशेदपुर- पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत में प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट के माध्यम से आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं की बढ़ती सक्रियता के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लग रहा है।

उन्होंने कहा कि 7 मार्च को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा योजना का शिलान्यास भी किया गया था। राजस्व उप निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के अनुसार खाता संख्या 121 के अंतर्गत प्लॉट संख्या 315 (60×40 वर्गफीट) को उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था।

लेकिन अब गुप्त रूप से योजना स्थल को बदलकर नजदीकी प्लॉट संख्या 316 पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। अंकित आनंद ने आशंका जताई है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा भू-माफियाओं के पक्ष में पैरवी की जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, बीडीओ तथा अंचलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करते हुए उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित करने की मांग की है। साथ ही संबंधित सभी भू-अभिलेखों की जांच कराने तथा ठोस और संतोषजनक कारण सामने आने तक योजना स्थल परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

अंकित आनंद ने कहा कि पंचायत भवन के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की भी शिकायत है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!