भारतीय ओबीसी विचार मंच का स्थापना दिवस मनाया गया
कदमा स्थित उलियान के सुर्य पथ में भारतीय ओबीसी विचार मंच का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें लगभग सभी ओबीसी जातियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभा का अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विजय यादव ने की

भारतीय ओबीसी विचार मंच का स्थापना दिवस मनाया गया
जमशेदपुर- कदमा स्थित उलियान के सुर्य पथ में भारतीय ओबीसी विचार मंच का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें लगभग सभी ओबीसी जातियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभा का अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विजय यादव ने की। और सभा का संचालन मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा ने करते हुए पुरे एक साल का विवरण प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम मंच के सफलता पूर्वक संचालन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। और जयघोष उद्घोषणा के साथ सभा की शुरूआत की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखते हुए ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा को लेकर अपने अपने विचार दिए। ओबीसी समुदाय की उपेक्षित का परंपरा को लेकर विस्तार पुर्वक विमर्श की गई। अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी है। प्रखर वक्ता शम्भु सिंह गांधी , रविन्द्र सैनी , धर्मेन्द्र वर्मा, राकेश साहू, रंजीत बास्के , चन्द्र मोहन चौधरी , मिथलेश रजक, राजकुमार, धिरेन्द्र सिंह और सभाध्यक्ष विजय यादव ने अपने वक्तव्यों से सभा को संबोधित किए और सभी को एकजुट रहने का संदेश दिए। ओबीसी के सभी समुदायों को संगठित कर एक बड़ा जनसभा कर सरकार तक अपनी अधिकारों की मांग करना है। सभा में उपस्थित विनोद यादव ने अपनी बातों को रखते हुए धन्यवाद ज्ञापन देकर सभा समाप्ति की घोषणा किए। अल्पाहार के साथ सभा की समाप्ति की गई।




