Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में पहुंचकर उप विकास आयुक्त ( भारतीय प्रशासनिक सेवा ) नरेंद्र पासवान से मिलकर उनका पारंपरिक रूप से स्काउट एंड गाइड के वर्ल्ड ब्रदरहुड स्कार्फ पहना कर एवं कैप प्रदान कर गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया

भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन में उपसभापति के पद स्वीकार करने हेतु निवेदन किया जिस पर उन्होंने अपना सहमति प्रदान किया। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत स्काउट एंड गाइड के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा निरंतर जिला स्तर पर , राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय अस्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिला की उपलब्धियां से अवगत कराया

जमशेदपुर- आज भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में पहुंचकर उप विकास आयुक्त ( भारतीय प्रशासनिक सेवा ) नरेंद्र पासवान से मिलकर उनका पारंपरिक रूप से स्काउट एंड गाइड के वर्ल्ड ब्रदरहुड स्कार्फ पहना कर एवं कैप प्रदान कर गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया

और भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन में उपसभापति के पद स्वीकार करने हेतु निवेदन किया जिस पर उन्होंने अपना सहमति प्रदान किया। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत स्काउट एंड गाइड के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा निरंतर जिला स्तर पर , राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय अस्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिला की उपलब्धियां से अवगत कराया ।

इसके साथ ही जिला मुख्यालय में स्काउट गाइड के बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों और शिविरों के दौरान होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया एवं एक स्मार – पत्र समर्पित किया। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के बातों को विकास आयुक्त ने ध्यानपूर्वक सुना एवं अपने मातहत समस्याओं के निदान हेतु आश्वासन दिया । उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी किया एवं अपनी शुभकामना दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला पूर्वी सिंहभूम कब्स विंग के आयुक्त श्याम कुमार शर्मा , जिला इकाई के सहायक सचिव ललन यादव और जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!