Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना में पानी की आपूर्ति जून तक होने की उम्मीद- डॉक्टर कविता परमार

बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बचे हुए कामों की प्रगति का जायजा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के नेतृत्व में किया गया। पिछले सप्ताह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात के बाद यह तय किया गया कि कार्य की प्रगति का जायजा पार्षद डॉक्टर कविता परमार द्वारा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ किया जाएगा जिससे टारगेटेड समय पर काम पूरा किया जा सके। और क्षेत्र के लोगों के बीच यह संदेश भरोसे के साथ दिया जा सके कि इस साल जून महीने के पहले सप्ताह तक पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सके

बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना में पानी की आपूर्ति जून तक होने की उम्मीद- डॉक्टर कविता परमार

जमशेदपुर- आज बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बचे हुए कामों की प्रगति का जायजा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के नेतृत्व में किया गया। पिछले सप्ताह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात के बाद यह तय किया गया कि कार्य की प्रगति का जायजा पार्षद डॉक्टर कविता परमार द्वारा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ किया जाएगा जिससे टारगेटेड समय पर काम पूरा किया जा सके। और क्षेत्र के लोगों के बीच यह संदेश भरोसे के साथ दिया जा सके कि इस साल जून महीने के पहले सप्ताह तक पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सके।

इसी योजना के तहत सर्व प्रथम बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर चल रहे पाइप के काम का मुआयना किया गया। कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि दो सप्ताह में नदी के ऊपर से पाइप लाने के काम को पूरा कर लिया जाएगा।

उसके बाद सभी लोग सापड़ा, आदित्यपुर गए जहां इंटक वेल बनाया गया है। वहां मोटर और बिजली का काम बहुत हद तक पूरा हो चुका है। विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार इंटक वेल के पास बचे हुए पाइप कनेक्शन के काम को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इंटक वेल से गिद्दी झोपड़ी तक करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र है। जहां कई बाधाओं को पार कर लिया गया है। दो तीन प्वाइंट पर छोटी समस्या है जिसे अगले सप्ताह तक सॉल्व कर लिया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के अनुसार 10 दिन के भीतर हाइड्रोटेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। कविता परमार के साथ साथ मुखिया राजकुमार गौड़, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, झरना मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता ने सभी साइट का निरीक्षण किया।
पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने बताया कि आज के दौरे से उम्मीद जगी है और आशा करते हैं कि इस गर्मी में हीं लाभुकों को पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सकेगी।
हरेक सप्ताह इसी तरह सभी साइट का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा पार्षद डॉक्टर परमार द्वारा लिया जाएगा और उपायुक्त महोदय को अवगत कराया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!