बागबेड़ा में इंस्पेक्टर ऑफिस से बड़ौदा घाट जाने वाले नाला पर 4 करोड़ की लागत से बन रहा बॉक्स ब्रिज जल्द होगा तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत- सुबोध झा
जमशेदपुर के स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क के बीच इंस्पेक्टर ऑफिस एवं सिद्धू कानू मैदान से नीचे नाला पर पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा बॉक्स ब्रिज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 15 महीना के अंदर इस पुलिया का निर्माण करना था जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है

बागबेड़ा में इंस्पेक्टर ऑफिस से बड़ौदा घाट जाने वाले नाला पर 4 करोड़ की लागत से बन रहा बॉक्स ब्रिज जल्द होगा तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत- सुबोध झा
जमशेदपुर – जमशेदपुर के स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क के बीच इंस्पेक्टर ऑफिस एवं सिद्धू कानू मैदान से नीचे नाला पर पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा बॉक्स ब्रिज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 15 महीना के अंदर इस पुलिया का निर्माण करना था जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है
पथ निर्माण के जे ई के अनुसार इस निर्माण कार्य को चाईबासा के राज यादव एजेंसी द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। बॉक्स ब्रिज का मुख्य ढांचा लगभग तैयार हो चुका है, जबकि अब केवल एप्रोच रोड, मिट्टी कटिंग और गार्डवाल निर्माण का कार्य शेष है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में 2005 से ही क्रमबद्ध सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन घेराव भूख हड़ताल किये जा चुके हैं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिद्धू कानू मैदान में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के शिलान्यास के उपलक्ष्य पर 18 अप्रैल 2015 को मांग पत्र भी सौंपा गया था और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी समर्थन कर जोरदार तरीके से मामले को मुख्यमंत्री के पास रखा था
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने कहा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा स्टेशन से बड़ौदा घाट रोड का शिलान्यास एवं पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई थी जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शिलान्यास किया था सड़क का निर्माण हो गया पुलिया का निर्माण रेलवे के पाइप लाइन को लेकर एवं स्थानीय कुछ समस्याओं के कारण नहीं किया जा सका फिर जमशेदपुर के सांसद से बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भाजपा के मंडल के प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि मिलकर समस्या का समाधान करने को कहे फिर पुलिया का निर्माण के लिए 4 करोड़ लागत से निर्माण कार्य का टेंडर कर चालू हुआ सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने शिलान्यास कर काम का शुभारंभ किया जो आज भी अधूरा पड़ा हुआ है सरकार का फंड का दुरुपयोग हो रहा है कई बार इस मामले को जमशेदपुर के उपायुक्त मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को सांसद विद्युत वरण महतो को बताया गया फिर काम चालू हुआ बरसात से पहले कार्य पूरा हो जाने से जनता को राहत मिलेगी
बाद में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने इस मुद्दे को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उठाया मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभागीय स्तर पर टेंडर जारी किया गया और निर्माण कार्य शुरू हो सका
सुबोध झा जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष के साथ पथ निर्माण के जेई जितेंद्र मिश्रा के साथ हुए बातचीत में जितेंद्र मिश्रा ने कहा मई 2026 तक तक पुलिया निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और स्टेशन से बड़ौदा घाट तक सड़क निर्माण में पिच करने के लिए 15 से 1 महीने के अंदर टेंडर निकाल दिया जाएगा प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से यह कार्य भी यथाशीघ्र चालू होने जा रहा है




