Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा कॉलोनी में चोरी से दहशत, लोगों ने थाना पहुंचकर जताया आक्रोश

बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित ब्लॉक नंबर 70/02/04, रोड नंबर दो निवासी पीयूष कुमार सिंह के घर में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 मीटर कॉपर का तार काटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके

बागबेड़ा कॉलोनी में चोरी से दहशत, लोगों ने थाना पहुंचकर जताया आक्रोश

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित ब्लॉक नंबर 70/02/04, रोड नंबर दो निवासी पीयूष कुमार सिंह के घर में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 मीटर कॉपर का तार काटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके।

घटना के संबंध में पीयूष कुमार सिंह ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में कॉलोनी के सैकड़ों लोग बागबेड़ा थाना पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले कई दिनों से बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक बागबेड़ा थाना किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाया है। इससे कॉलोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राजा राव, भास्कर राव, शैलेंद्र कुमार लाल दास, बसंत तिवारी, नंदू सिंह, गौतम, पीयूष कुमार सिंह, गुड्डू तिवारी, संजीव कुमार, अर्जुन प्रसाद, ललन सिंह, रंजीत शर्मा ,श्रीनिवास राव, संतोष शर्मा, शुभम कुमार, प्रणव शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!