Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अभया बनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 17वां वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “अभिव्यक्ति” का भव्य आयोजन रवीन्द्र कलामंदिर सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की तथा समाज के विशेष एवं वंचित बच्चों के लिए आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया

जमशेदपुर- अभया बनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 17वां वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “अभिव्यक्ति” का भव्य आयोजन रवीन्द्र कलामंदिर सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वस्तिका बसु, प्रबंध निदेशक, जामिपोल तथा विशिष्ट अतिथि प्रवीण हेगड़े, सीएफओ, JCA PCPL उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद फाउंडेशन की गतिविधियों तथा सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दो वीडियो प्रस्तुत किए गए, जिन्हें वी. मुरली मनोहर द्वारा तैयार किया गया था।

अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जहर बनर्जी ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत समाज सेवा में योगदान देने वाले पांच व्यक्तियों—श्रीमती सरिता ठाकुर, मुन्ना कुमार, सी. गणेश राव, एकता लोहरा एवं नीलम साकरे—को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/SAVE_20260331_224111-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-821
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की तथा समाज के विशेष एवं वंचित बच्चों के लिए आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मनीष जैन द्वारा किया गया
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गीत, नृत्य एवं योग की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसमें अभया आदर्श शिक्षा केंद्र, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान, सिद्धेश्वर मूक-बधिर विद्यालय, आशा किरण स्कूल, एस्पायर, पेरेंट्स एसोसिएशन फॉर द हैंडीकैप्ड, ज्ञानोदय नोबल अकादमी एवं स्कूल ऑफ होप के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और सभी प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।


इस आयोजन की सफलता में वंदना जैन, मनीष जैन एवं वी. मुरली मनोहर के अथक प्रयासों का विशेष योगदान रहा। साथ ही तमाली चक्रवर्ती एवं टैगोर एकेडमी के इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संहिता लाहिड़ी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!