Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आदित्यपुर माझीटोला स्थित वार्ड 15 भारतसंस्कार के उपाध्यक्ष एस.डी प्रसाद के आवास में भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ नथुनी सिंह को भारत संस्कार ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया

भारतसंस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत संस्कार के महासचिव डॉ नथुनी सिंह ने वर्ष 2014 से अब तक संस्था को सफ़लता की ऊंचाईयों तक पहुंचाया. विगत वर्षों में पर्यावरण दिवस, विश्वयोग दिवस,शिक्षा सप्ताह, रक्तदान दिवस, नशा उन्मूलन अभियान, यातायात जागरूकता अभियान ,मतदाता जागरूकता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा. डॉ नथुनी सिंह ने वार्ड पार्षद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में वार्ड 15 में सड़क का निर्माण, सड़क और नाली की सफाई, सीवरेज का काम, पानी की सप्लाई करवाना, लाइट की व्यवस्था आदि का समाधान करने का प्रयास किया

सरायकेला खरसावां- आदित्यपुर माझीटोला स्थित वार्ड 15 भारतसंस्कार के उपाध्यक्ष एस.डी प्रसाद के आवास में भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉ नथुनी सिंह को भारत संस्कार ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया
इस अवसर पर भारतसंस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत संस्कार के महासचिव डॉ नथुनी सिंह ने वर्ष 2014 से अब तक संस्था को सफ़लता की ऊंचाईयों तक पहुंचाया. विगत वर्षों में पर्यावरण दिवस, विश्वयोग दिवस,शिक्षा सप्ताह, रक्तदान दिवस, नशा उन्मूलन अभियान, यातायात जागरूकता अभियान ,मतदाता जागरूकता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा.
डॉ नथुनी सिंह ने वार्ड पार्षद के रूप में अपने पहले कार्यकाल में वार्ड 15 में सड़क का निर्माण, सड़क और नाली की सफाई, सीवरेज का काम, पानी की सप्लाई करवाना, लाइट की व्यवस्था आदि का समाधान करने का प्रयास किया कोरोना काल में घर से बाहर निकल कर वार्ड में राशन, पका भोजन का वितरण जरूरत मंद के बीच करवाया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुटबाल मैदान के विकास की ओर पूर्ण सहयोग किया. इस बार वार्ड के लोगों ने दुबारा अपना आशीर्वाद देकर सेवा का एक और अवसर दिया है. मुझे आशा और विश्वास है कि वह भारत संस्कार के साथ वार्ड के लोगों की पहले की तरह पूर्ण सेवा करेगें.
इस अवसर सामाजिक वैज्ञानिक सह वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ चौबे ने डॉ नथुनी सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सदा सेवा भावना से समर्पित होकर तन मन से लोगों की सेवा करते रहे. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या प्रधान ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वह उनके विद्यालय की समस्या को सुलझाने का प्रयास करते रहे. इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद मोदी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. अंत में भारत संस्कार के महासचिव सह पार्षद डॉ नथुनी सिंह ने कहा कि वह अपने अधूरे काम को पूरा करेगें . उन्होंने सम्मानित करने के लिए भारत संस्कार के लिए आभार व्यक्त किया.
समारोह का संचालन भारत संस्कार के उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन भारत संस्कार के संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता ने किया.
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक संघ के शिव शंकर मिश्र, धनंजय सिंह मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!