Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नरभेराम हंसराज अंग्रेजी विद्यालय के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

सुरभि के प्रणेता, जमशेदपुर के  समाजसेवी गोविंद दोदराजका जी विगत 26 वर्षों से निरंतर इस काव्य परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह भव्य कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए हास्य और साहित्य का अनुपम उत्सव बन चुका है

जमशेदपुर- आज  नरभेराम हंसराज अंग्रेजी विद्यालय के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

सुरभि के प्रणेता, जमशेदपुर के  समाजसेवी गोविंद दोदराजका जी विगत 26 वर्षों से निरंतर इस काव्य परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह भव्य कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए हास्य और साहित्य का अनुपम उत्सव बन चुका है, जिसमें देश के अनेक दिग्गज कवि अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

आज मंच पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध कवि संतोष आनंद  की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। अन्य आमंत्रित कवियों में ‘नेताजी लपेटे में’ कार्यक्रम से प्रसिद्ध डॉ. आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा एवं शशि श्रेया ने अपनी ओजपूर्ण एवं हास्यरस से परिपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्यप्रेमी श्रोताओं ने मुक्त कंठ से आनंद लिया और अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए श्री गोविंद दोदराजका  के प्रति आभार व्यक्त किया।

ऐसे आयोजनों से शहर की सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है

इस हास्य काव्य सम्मेलन को सफल बनाने में सुरभि के महासचिव चन्द्र देव सिंह राकेश ने सक्रिय भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!