Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

यह चुनाव पद का नहीं, मानगो के आत्मसम्मान का है-  संध्या सिंह

मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने न्यू कुमरूम बस्ती, कालीकानगर, कुँवर बस्ती, मानगो चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया

यह चुनाव पद का नहीं, मानगो के आत्मसम्मान का है-  संध्या सिंह

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने न्यू कुमरूम बस्ती, कालीकानगर, कुँवर बस्ती, मानगो चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और क्षेत्रवासियों की समस्याओं, आवश्यकताओं तथा अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पमालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन जताया महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण चुनावी माहौल का निर्माण किया।

जनता को संबोधित करते हुए संध्या सिंह ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल के विरोध में नहीं है, बल्कि यह मानगो के भविष्य की दिशा निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक अवसर है। उन्होंने बल दिया कि नगर निगम चुनाव भावनात्मक निर्णयों का समय नहीं है, बल्कि यह सोच-समझकर, विवेकपूर्ण और जिम्मेदारी से निर्णय लेने का समय है।

्आ््आ्आ््आ्आ््आ्आ््

उन्होंने कहा कि आज लिया गया हर निर्णय मानगो के आने वाले कल को तय करेगा। यदि आज कोई गलत फैसला हुआ, तो आने वाला समय और इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। यह चुनाव केवल सत्ता या पद का नहीं, बल्कि मानगो के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ है

संध्या सिंह ने क्षेत्र के निवासियों को यह आश्वासन दिया कि निर्वाचित होने पर उनकी प्राथमिकताएँ स्वच्छता, उन्नत सड़क, पेयजल प्रबंधन, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और मूलभूत नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होंगी। उन्होंने व्यक्त किया कि मानगो को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकासशील नगर निगम क्षेत्र में परिवर्तित करना उनका दृढ़ संकल्प है।

अंत में उन्होंने मतदाताओं से कैमरा छाप (चुनाव चिन्ह संख्या 10) पर मतदान कर एनडीए को विजयी बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!