Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक संजीव सरदार ने जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी लाइन के स्थानांतरित की मांग की

विधानसभा में विधायक संजीव सरदार ने जवानों और आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द हस्तक्षेप की माँग रखी

विधायक संजीव सरदार ने जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी लाइन के स्थानांतरित की मांग की

विधानसभा में विधायक संजीव सरदार ने जवानों और आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द हस्तक्षेप की माँग रखी

रांची- पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित ग्राम स्वासपुर में अवस्थित (Central Reserve Police Force) सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन का मामला प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने सदन में बताया कि लगभग 165 एकड़ क्षेत्र में फैले इस केंद्र परिसर में जवानों एवं उनके परिवारों के लिए आवासीय भवन और बैरक निर्मित हैं तथा कई भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ऐसे में परिसर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।

जवानों की ड्यूटी और दैनिक कार्य प्रभावित

विधायक ने सदन को अवगत कराया कि उक्त विद्युत लाइन के कारण जवानों के दैनिक कार्यों एवं ड्यूटी के दौरान संभावित दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के आवासीय व कार्यस्थल परिसर में इस प्रकार की उच्च वोल्टेज लाइन का होना अत्यंत चिंताजनक है और इसे प्राथमिकता के आधार पर देखा जाना चाहिए।

आसपास के गांवों और पुलिस केंद्र पर भी खतरा

विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि उक्त परिसर के आसपास झारखंड पुलिस का सीटीसी मुसाबनी केंद्र तथा ग्राम गोपालपुर, स्वासपुर एवं बड़पहार स्थित हैं। इससे आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल सीआरपीएफ परिसर का मुद्दा नहीं, बल्कि व्यापक जनसुरक्षा से जुड़ा विषय है।

सदन के माध्यम से विधायक संजीव सरदार ने सरकार से मांग की कि उक्त 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन को शीघ्र अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता एवं जवानों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!