Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वार्ड संख्या 18 से अनिल मोदी को अलमारी चुनाव चिन्ह, क्रमांक संख्या एक प्राप्त

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 18 से भाजपा के जिला महामंत्री एवं विभिन्न व्यावसायिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े अनिल मोदी ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। आज उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में अलमारी निशान का आवंटन किया गया, साथ ही उन्हें क्रम संख्या एक प्राप्त हुई

वार्ड संख्या 18 से अनिल मोदी को अलमारी चुनाव चिन्ह, क्रमांक संख्या एक प्राप्त

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 18 से भाजपा के जिला महामंत्री एवं विभिन्न व्यावसायिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े अनिल मोदी ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। आज उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में अलमारी निशान का आवंटन किया गया, साथ ही उन्हें क्रम संख्या एक प्राप्त हुई।
अलमारी चुनाव चिन्ह के आवंटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि सनातन संस्कृति में अलमारी का विशेष महत्व है। विवाह जैसे पवित्र अवसरों पर कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य एवं शुभ कार्यों के लिए अलमारी प्रदान करने की परंपरा रही है। ऐसे में अलमारी का चुनाव चिन्ह मिलना मेरे लिए शुभ संकेत है।
उन्होंने कहा कि वे वर्षों से सामाजिक कार्यों में सकारात्मक रूप से सक्रिय रहे हैं तथा पिछले 30 वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं के उत्थान और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आगे भी वार्ड की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान हेतु लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
अनिल मोदी ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे वार्ड के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!