Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वार्ड का विकास पहली प्राथमिकता- अनिल मोदी

नगर परिषद चुनाव में कल 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुटे रहे और घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद व समर्थन की अपील करते रहे

वार्ड का विकास पहली प्राथमिकता- अनिल मोदी

जमशेदपुर- नगर परिषद चुनाव में कल 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुटे रहे और घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद व समर्थन की अपील करते रहे

इसी क्रम में वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों एवं गलियों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपने अब तक के 25 वर्षों के सामाजिक कार्यों, विकास के विजन तथा वार्ड की प्राथमिकताओं को साझा किया।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वार्ड के समुचित विकास के लिए क्रमांक नंबर एक पर अलमारी छाप पर वोट कर विजयी बनाएं।
उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं—सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था—के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और जनता का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सकारात्मक समर्थन का भरोसा दिलाया। प्रत्याशी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे कल अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और क्षेत्र के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि का चयन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!