उदाल ग्राम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हदम तारुब मानहदा बना विजेता, विधायक संजीव सरदार ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत
पोटका प्रखंड अंतर्गत उदाल ग्राम में सिद्धू कानू युवा खेल क्लब रंगामटिया द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हेंसरा एफसी एवं हदम तारुब मानहदा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए

उदाल ग्राम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हदम तारुब मानहदा बना विजेता, विधायक संजीव सरदार ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत उदाल ग्राम में सिद्धू कानू युवा खेल क्लब रंगामटिया द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हेंसरा एफसी एवं हदम तारुब मानहदा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।
हदम तारुब मानहदा ने जीता खिताब
रोमांचक फाइनल मुकाबले में हदम तारुब मानहदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि हेंसरा एफसी उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹15,000 तथा उपविजेता टीम को ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मैच के दौरान खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही, जिसने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
युवाओं खेल में अपना कैरियर बनाए – विधायक
इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। विधायक ने कहा की युवाओं को खेल में अपना कैरियर बनाना चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलराम सरदार, कमेटी अध्यक्ष रुपाई टुडू, टीपू सोरेन, मंगल टुडू, सागराम टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।




