Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्व. जोहनदास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोटका प्रखंड के धोबनी ग्राम मे झारखंड आंदोलनकारी सह अधिवक्ता एवं झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य रहे स्वर्गीय जोहनदास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए

स्व. जोहनदास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पोटका- पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोटका प्रखंड के धोबनी ग्राम मे झारखंड आंदोलनकारी सह अधिवक्ता एवं झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य रहे स्वर्गीय जोहनदास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।

विधायक संजीव सरदार ने स्व. बास्के जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. जोहनदास बास्के का झारखंड आंदोलन में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने समाज के हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में मोहन कर्मकार, बागराई मंडी, हीरामणि मुर्मू, बबलू चौधरी, बी.एन. बास्के सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. बास्के  के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!