Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सुधा गुप्ता नूर कॉलोनी में चलाया जन संपर्क अभियान, मुस्लिम महिलाओं में काफी उत्साह दिखा , समर्थन करने का लिया संकल्प 

मानगो नगर निगम मेयर पद पर चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने रविवार को 14 नंबर स्थित नूर कॉलोनी में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया । इस दौरान उन्होंने फराज जहां (मुन्नी वाई) के आवास में सैकड़ों महिलाओं के साथ बैठक की और अपने चुनाव चिन्ह कार्पेट छाप पर वोट देने की अपील किया 

सुधा गुप्ता नूर कॉलोनी में चलाया जन संपर्क अभियान, मुस्लिम महिलाओं में काफी उत्साह दिखा , समर्थन करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर – मानगो नगर निगम मेयर पद पर चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने रविवार को 14 नंबर स्थित नूर कॉलोनी में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया । इस दौरान उन्होंने फराज जहां (मुन्नी वाई) के आवास में सैकड़ों महिलाओं के साथ बैठक की और अपने चुनाव चिन्ह कार्पेट छाप पर वोट देने की अपील किया  उन्होंने बताया कि बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या 11 पर कार्पेट छाप दिया गया है । चुनाव के दिन मुहर लगाने में कोई गलतफहमी नही हो, इसलिए चुनाव चिन्ह अच्छी तरह से देखकर अपना बहुमूल्य मत देने का काम करें । आपका हर एक वोट मानगो की दिशा और दशा सुधारने में मददगार साबित होगा । सुधा गुप्ता ने कहा कि मैं मानगो की बेटी और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हूं। बन्ना जी के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी और मेयर पद पर चुनाव जीतने के बाद मानगो वासियों की आवाज बनकर काम करूंगी  उन्होंने कहा कि आपको रास्ते से भटकाने की पुरजोर कोशिश होगी , लेकिन किसी के बहकावे में नहीं आना है  आपकी जीत हमारी जीत है । सुधा गुप्ता ने सभी महिलाओं को स्वराजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का भरोसा दिलाया और मईया सम्मान योजना से अधिक से अधिक वंचित महिलाओं को सरकार से लाभ दिलाने का काम करूंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!