Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सोनारी दोमुहाने में महा शिवरात्रि पर हुआ हजारों शिव भक्तों का जुटान, बन्ना और सुधा गुप्ता ने किया नदी पूजन, हर हर महादेव के नारों से गुंजा दोमुहानी नदी संगम

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में सोनारी दोमुहानी संगम घाट में भक्ति और श्रद्धा का अदभुत संगम से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हुआ. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आशुतोष महाराज जी के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से अदभुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया

सोनारी दोमुहाने में महा शिवरात्रि पर हुआ हजारों शिव भक्तों का जुटान, बन्ना और सुधा गुप्ता ने किया नदी पूजन, हर हर महादेव के नारों से गुंजा दोमुहानी नदी संगम

जमशेदपुर- पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में सोनारी दोमुहानी संगम घाट में भक्ति और श्रद्धा का अदभुत संगम से पूरा लौहनगरी भक्तिमय हुआ.

बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आशुतोष महाराज जी के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से अदभुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया. इससे पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ नदी पूजन कर मां स्वर्णरेखा की आराधना की. उसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ.

इस दौरान लोगों ने भोले भोले के नारे लगाकर भगवान शिव की स्तुति की. इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा एवं सुन्दर आतिशबाजी भी की गयी. हजारों शिव भक्त का जुटान के बीच यहां शिव भगवान की आराधना हुई. दोमुहानी के संगम पर नदी पूजन किया गया

इस दौरान शिव जी से जुडी विभिन्न कलकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति भजनो की अमृत वर्षा से लोग भगवान शिव की स्तुति में लीन हो गए. हर हर महादेव के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठी. गौरतलब है कि सोनारी दोमुहानी संगम के क्षेत्र को मंत्री रहते बन्ना गुप्ता जी ने ही नये सिरे से विकसित किया है, जहां भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित की गयी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!