Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महाभण्डारा का होगा आयोजन

सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा आयोजित श्री शिवलिंग पुनर्स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा एवं गरुड़ स्तंभ स्थापना महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शिवालय में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शुक्रवार को अनुष्ठान की कड़ी में रात्रि शैयाधिवास के अंतर्गत विश्रामरत भगवान को विधिवत जागृत किया गया

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महाभण्डारा का होगा आयोजन

जमशेदपुर- सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा आयोजित श्री शिवलिंग पुनर्स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा एवं गरुड़ स्तंभ स्थापना महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शिवालय में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शुक्रवार को अनुष्ठान की कड़ी में रात्रि शैयाधिवास के अंतर्गत विश्रामरत भगवान को विधिवत जागृत किया गया। निद्रा देवी का आह्वान कर माँ से प्रार्थना की गई कि वे भगवान को मोह-माया से मुक्त कर जगत कल्याण हेतु पुनः मंदिर में विराजमान होने की प्रेरणा दें। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। यज्ञ की पूर्णाहुति और महाआरती के साथ मुख्य अनुष्ठान का समापन हुआ। इस अनुष्ठान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे और यज्ञ हवन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। यजमान के रूप में उमाशंकर दुबे सपत्नीक तथा प्रमोद मिश्रा सपत्नीक ने पूरे श्रद्धा-भाव से प्रत्येक अनुष्ठान में भाग लिया। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत अधिवास कर्म, जलाधिवास, गंधाधिवास, पुष्पाधिवास, धान्याधिवास, औषधिवास, फलाधिवास, नगर भ्रमण तथा यज्ञ की पूर्णाहुति जैसे सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न हुए।

शनिवार को श्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रातःकाल में विशेष पूजन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, संध्याकाल में भव्य दीपोत्सव, आकर्षक आतिशबाजी एवं महाभंडारा का आयोजन होगा। सूर्य मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!