Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों का भ्रमण

सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रायरंगपुर के 172 छात्रों एवं 11 शिक्षकों के लिए एक प्रयोगशाला भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की दुनिया से परिचित कराना था

सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों का भ्रमण

 

जमशेदपुर- सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रायरंगपुर के 172 छात्रों एवं 11 शिक्षकों के लिए एक प्रयोगशाला भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की दुनिया से परिचित कराना था यह कार्यक्रम सीएसआईआर–जिज्ञासा वर्चुअल प्रयोगशाला परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रातः एक उदघाटन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईआर–एनएमएल के निदेशक, डॉ. संदीप घोष चौधुरी के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पिछले 76 गौरवशाली वर्षों में विभिन्न तकनीकी विकासों और अग्रणी कार्यों के माध्यम से सीएसआईआर–एनएमएल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का संक्षिप्त उल्लेख किया।

इसके उपरांत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिमेष जाना ने सीएसआईआर–एनएमएल में जिज्ञासा कार्यक्रम के महत्व तथा इसके अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इसके बाद “विज्ञान: असीम संभावनाओं की दुनिया” विषय पर एक लोकप्रिय व्याख्यान डॉ श्रीदा पी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं जैसे एएसी , क्रीप, ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग, 3डी प्रिंटिंग प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया तथा डीआईवाई किट्स का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी प्रतिभागियों के साथ समूह छायाचित्र के साथ हुआ। समग्र रूप से, छात्रों एवं शिक्षकों ने प्रयोगशाला भ्रमण तथा अनुसंधान गतिविधियों के प्रदर्शन से प्राप्त ज्ञान और अनुभव पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!