Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

संघर्ष और समर्पण के पर्याय उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला को दी गई भावभीनी विदाई

बिष्टुपुर बाजार उप डाकघर के उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला की सेवानिवृत्ति पर सिंहभूम मंडल के डाक कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं द्वारा एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया

संघर्ष और समर्पण के पर्याय उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला को दी गई भावभीनी विदाई

 

जमशेदपुर-  बिष्टुपुर बाजार उप डाकघर के उप डाकपाल अजीत कुमार कुईला की सेवानिवृत्ति पर सिंहभूम मंडल के डाक कर्मचारियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं द्वारा एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री कुईला के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकाल और उनके अदम्य साहस की सराहना की

 

विपरीत परिस्थितियों में बने मिसाल:

वर्ष 2008 से नसों की गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद अजीत कुमार कुईला ने कभी हार नहीं मानी। उनके समर्पण का ही परिणाम रहा कि आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति में उनका डाकघर पूरे सिंहभूम मंडल में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहा।

विशिष्ट अतिथि सुमित रंजन (डाक निरीक्षक, जन शिकायत) ने श्री कुईला को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संयम और धैर्य के साथ उत्कृष्ट कार्य करना श्री कुईला से सीखा जा सकता है। वे विभाग के लिए एक जीवंत उदाहरण और प्रेरणा स्रोत हैं।

आयोजन के मुख्य सूत्रधार डाक सहायक कौशिक कुमार घटवारी ने विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और श्री कुईला को एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर इस दिन को यादगार बनाया। अमरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें घड़ी भेंट करते हुए पुरानी यादें साझा कीं। इसके अलावा प्रणब कुमार (टाटानगर), जगन्नाथ साहू, जे. भट्टाचार्जी, मोहम्मद अकरम अली व अन्य सहकर्मियों ने भी उपहार व मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

​सफल आयोजन:

मंच का सफल संचालन ज्योति कुमारी (डाक सहायक) ने किया। बिष्टुपुर उप डाकघर के समस्त कर्मचारियों और एजेंटों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की सभी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह में सिंहभूम मंडल के कई वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!