रीना सिन्हा सलोनी को स्पेनिन सम्मान देने की घोषणा
रीना सिन्हा सलोनी को स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान (2024-25) प्रदान किए जाने की आधिकारिक घोषणा कि गई है। ये सम्मान साहित्य क्षेत्र में दीर्घकालिक गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इन सम्मानों हेतु गठित जूरी समिति में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. माया प्रसाद एवं सिस्टर डॉ. मेरी ग्रेस सम्मिलित हैं। रीना सिन्हा सलोनी नें हिंदी और भोजपुरी में व्यापक सृजन किया है। उनके काव्य संकलन “ एक दिन अचानक “ ने पाठकों का ध्यान आकर्षित किया है

रीना सिन्हा सलोनी को स्पेनिन सम्मान देने की घोषणा
जमशेदपुर- रीना सिन्हा सलोनी को स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान (2024-25) प्रदान किए जाने की आधिकारिक घोषणा कि गई है। ये सम्मान साहित्य क्षेत्र में दीर्घकालिक गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इन सम्मानों हेतु गठित जूरी समिति में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. माया प्रसाद एवं सिस्टर डॉ. मेरी ग्रेस सम्मिलित हैं। रीना सिन्हा सलोनी नें हिंदी और भोजपुरी में व्यापक सृजन किया है। उनके काव्य संकलन “ एक दिन अचानक “ ने पाठकों का ध्यान आकर्षित किया है और काफी सुर्खियां बटोरी हैं। रीना सिन्हा एक संवेदनशील कवियित्री हैं जिनकी लेखनी स्त्री विमर्श और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर निरंतर चली है। इनकी रचनाएँ देश भर की अलग-अलग पत्रिकाओं और समाचार पत्र में लगातार प्रकाशित होती रही है। मुक्तछंद और छंद बद्ध रचनाओं के अलावा ये आलेख, संस्मरण और कहानियाँ भी लिखती हैं। रीना सिन्हा सलोनी तुलसी भवन साहित्य समिति और अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर की सक्रिय सदस्य हैं।




