मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उदघाटन दिनांक 24 फरवरी 2026 को श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में किया गया
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर, मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

जमशेदपुर- मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उदघाटन दिनांक 24 फरवरी 2026 को श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर, मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीनाथ कॉलेज के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य से कुल 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच भाषा, संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान कर आपसी सौहार्द, समझ एवं राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक एवं राज्य निदेशक ललिता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में वाइस चांसलर श्रीनाथ विश्वविद्यालय डॉ. शिवानंद सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शालिनी ओझा, श्रीनाथ कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती मौसमी महतो, तथा श्री एंजेलिस मिंज, भूतपूर्व जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र संगठन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अन्य गणमान्य अतिथि एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।
सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विशेषताओं, उद्देश्यों तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को विविध संस्कृतियों से सीखने, संवाद स्थापित करने एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने हेतु प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम दिनांक 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संवाद सत्र एवं सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उक्त जानकारी मोंटू पातर जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ने दी है




