Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निकाय चुनाव वार्ड संख्या – 35 के प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों का मिला अपार समर्थन 

वार्ड संख्या - 35 के प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने वार्ड में गुरुद्वारा रोड , बैकुंठ नगर, क्षेत्रों में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अपने मतदाताओं को अपने हक में मतदान करने की अपील की

मानगो नगर निकाय चुनाव वार्ड संख्या – 35 के प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों का मिला अपार समर्थन

जमशेदपुर –  वार्ड संख्या – 35 के प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने वार्ड में गुरुद्वारा रोड , बैकुंठ नगर, क्षेत्रों में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अपने मतदाताओं को अपने हक में मतदान करने की अपील की । उन्होंने सभी मतदाताओं से जात पात से ऊपर उठकर एक होकर भारी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया । इस दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। वहीं
गुरुद्वारा रोड की महिलाओं ने बताया कि समय पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है और गुरुद्वारा रोड में महिला मतदाता ने बताया कि उनके मकान के पीछे खाली जमीन पर कचरे का अंबार लगा हुआ है जिससे कई तरह के रोग उत्पन्न हो सकते हैं , लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।
सभी समस्याओं एवं जनसंपर्क के दौरान पवन कुमार सिंह ने कहा – हर दिन अलग अलग मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान चला रहा हूं । इस दौरान लोगों का प्यार और समर्थन भरपूर मात्रा में मिल रहा है । इस क्षेत्र की जनता मुझसे परिचित हैं और मेरा पूरा परिवार इस क्षेत्र के जनता के साथ हर समय खड़ा रहा है। इस क्षेत्र की जो भी समस्या है वह बहुत गंभीर है और एक दिन में यह समस्या का समाधान बहुत मुश्किल है , परंतु समस्या का समाधान केवल चुनावी मुद्दा नहीं , चुनाव हो या न हो इस समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़ा मिलूंगा।
जनसंपर्क अभियान में – हेमंत पाठक (युवा जदयू, प्रदेश कार्यकारिणी) जितेंद्र सिंह , राकेश कुमार , विनय कुमार सिंह ,राकेश पांडे ,दीपक सिंह, प्रवीण सिंह , राजा दत्ता ,मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!