Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी  संध्या सिंह के पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कपड़ा मंत्री  गिरिराज सिंह ने मानगो स्थित  शिवजी बाबु के आवास पर आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया

बैठक के दौरान उन्होंने एनडीए की विकासोन्मुख नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा नागरिकों से सशक्त जनादेश की अपील की

जमशेदपुर-  मानगो नगर निगम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी  संध्या सिंह के पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कपड़ा मंत्री  गिरिराज सिंह ने मानगो स्थित  शिवजी बाबु के आवास पर आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया

बैठक के दौरान उन्होंने एनडीए की विकासोन्मुख नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा नागरिकों से सशक्त जनादेश की अपील की।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने मानगो के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्वच्छ, पारदर्शी नगर प्रशासन के लिए एनडीए के संकल्प को दोहराया।

बैठक के उपरांत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य नगर निगम को विकास के नए आयाम देना है, ताकि हर नागरिक तक सुविधाएँ और अवसर समान रूप से पहुँच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!