Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी  संध्या सिंह ने आज संजय पथ, लक्ष्मण नगर एवं सुभाष कॉलोनी (मानगो) क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया

उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं तथा मानगो के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम चुनाव  में एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी  संध्या सिंह ने आज संजय पथ, लक्ष्मण नगर एवं सुभाष कॉलोनी (मानगो) क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया

इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं तथा मानगो के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया

संध्या सिंह ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य मानगो नगर निगम को भ्रष्टाचार-मुक्त, स्वच्छ एवं विकसित बनाना है, ताकि प्रत्येक वर्ग को बुनियादी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान कर विकास को गति देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर महापौर प्रत्याशी का समर्थन जताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!