Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम चुनाव एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जद(यू) का गहन जनसंपर्क अभियान

मानगो नगर निगम चुनाव के क्रम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी  संध्या सिंह  के समर्थन में आज जनता दल यूनाइटेड द्वारा गहन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष  अजय कुमार ने किया

मानगो नगर निगम चुनाव एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जद(यू) का गहन जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम चुनाव के क्रम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी  संध्या सिंह  के समर्थन में आज जनता दल यूनाइटेड द्वारा गहन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष  अजय कुमार ने किया

जनसंपर्क अभियान के तहत आस्था सन सिटी, वास्तु विहार, निर्माण साईं एवं हरे कृष्णा कॉलोनी क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह जी के पक्ष में समर्थन मांगा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।

पदयात्रा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला महासचिव  कुलविंदर सिंह पन्नू,  नीरज सिंह,  अमृता मिश्रा,  अशोक सिंह,  संजीव सिंह,  मनोज गुप्ता,  टुनटुन सिंह एवं  देव कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि मानगो के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं एवं स्वच्छ प्रशासन के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी  संध्या सिंह  का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है। जनता से मिल रहा अपार समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आगामी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!