Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता रोड नंबर 10 बी आज़ाद नगर पहुंची

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने बताया इमरान खान के मकान पर मुसफ़िहा खातून और इमरान खान के नेतृत्व में बैठक रखा गया था

जमशेदपुर- मानगो मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता रोड नंबर 10 बी आज़ाद नगर पहुंची।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने बताया इमरान खान के मकान पर मुसफ़िहा खातून और इमरान खान के नेतृत्व में बैठक रखा गया था। इस बैठक में सुधा गुप्ता शामिल हुई। बैठक में सुधा गुप्ता ने कहा मेरे पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो क्षेत्र में काफी काम किया है। डिमना में हॉस्पिटल, फ्लाई ओवर, साक्षी में हॉस्पिटल मानगो के हर क्षेत्र में रोड और नालियों बनाने एवं स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया है। इतनी तादाद में महिलाओं को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं आपको वचन देती हूं। मुझे जीताऐं जीतने के बाद जो बचे हुए कार्य हैं उन्हें मैं करा आऊंगी। दूसरी ओर अंसार खान ने कहा मानगो में जिस रोड पर आप चल रहे हैं यह सभी रोड है सुधा गुप्ता की पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की देन है। सुधा गुप्ता जीतने के बाद आपकी हर दुख दर्द में हमेशा आपके साथ खड़ी रहेंगी। अपने पति की तरह यहां का विकास करेंगी। बैठक खत्म होने के बाद आजाद नगर क्षेत्र में डोर टू डोर पद यात्रा किया पदयात्रा के दौरान हर घर से लोगों ने सुधा गुप्ता को जीताने का वचन दिया। आज इस बैठक में सैकड़ो की तादाद में महिलाएं शामिल हुई। सभी ने सुधा गुप्ता को जीताने का वादा किया। आज बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, मुसफि़हा खातून, मोहम्मद इमरान खान, मोमिना बेगम, कांग्रेस पार्टी से शाकिर खान, मुजाहिद खान, अजमेरी खातून, मुमताज बेगम, नूर फातिमा, मुसर्रत परवीन, नसीम बानो, काजम परवीन, नसरीन अख्तर, मलिका, जमीला खातून, शहनाज बेगम, तबस्सुम, मुशर्रफ जहां, नाहिद आफरीन, महजबीन, शाइस्ता फरहीन, रफत फातिमा, अनम फातिमा, हसीन बीवी, नाजिया खान, शाहाना बेगम, लाइईक उर रहमान, अली इमाम, सरताज अहमद खान, राजा रहमान, बुशरा रहमान, सरताज मोहम्मद, सिराज मोहम्मद, शाइस्ता परवीन, शगुफ्ता परवीन, नाजिया परवीन, रिजवान अख्तर, कुरैशी खातून, आदिल अहमद खान आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!