Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो मेयर के नामांकन पत्र बिक्री के अंतिम दिन जदयू का बयान विधाविविलाप और संदेहस्पद 

जदयू के प्रत्याशी के खिलाफ करूंगा प्रचार - विकास सिंह

मानगो मेयर के नामांकन पत्र बिक्री के अंतिम दिन जदयू का बयान विधाविविलाप और संदेहस्पद

जदयू के प्रत्याशी के खिलाफ करूंगा प्रचार – विकास सिंह

जमशेदपुर- निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जदयू के द्वारा गठबंधन धर्म को पालन करते हुए जदयू का उम्मीदवार बनाने पर दिए गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि यह बयान सीधे-सीधे जदयु से जुड़े उन कार्यकर्ताओं को ठगने और गुमराह करने का प्रयास है जो मेयर का चुनाव जदयू के समर्थन से लड़ना चाहते थे । विकास सिंह ने कहा की नामांकन पत्र बिक्री के अंतिम दिन बयान देकर जदयू के नेताओं को गुमराह करने का प्रयास किया गया है विकास सिंह ने कहा कि जदयू समर्पित कार्यकर्ताओं को अगर मेयर का चुनाव लड़वाना रहता तो जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में जदयू ने राजनीतिक शतरंजी हथकंडा अपनाकर लगभग एक माह पूर्व अपनी सीट सुरक्षित कर ली थी उसी प्रकार मेयर की भी सीट सुरक्षित करवा लेनी चाहिए थी जदयु के द्वारा दिया गया बयान सीधे-सीधे जदयू से जुड़े हुए नेताओं को एवं वैसे लोग जो मेयर का सपना संजोए हुए विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर कार्य किया था उन्हें सिर्फ और सिर्फ ठगने और मूर्ख बनाने के लिए दिया गया है विकास सिंह ने कहा चुनाव चुकी दलगत आधार में नहीं हो रहा है इसलिए जदयू अगर अपना उम्मीदवार उतारेगी तो उसका जोरदार विरोधकर उसे हरवाने का प्रयास किया जाएगा । विकास सिंह ने कहा की मेयर की जीत और हार के लिए जीतने वोट की आवश्यकता होगी वह उन्हें विधानसभा चुनाव में मानगो से मिला है उन्होंने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में हर हाल में दलगत और जातिवाद से ऊपर उठकर उनके समर्थक काम करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!