मानगो की जनता के नाम सुधा गुप्ता की अपील
मानगो की सम्मानित जनता, माताओं, बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों को मेरा सादर प्रणाम

मानगो की जनता के नाम सुधा गुप्ता की अपील
मानगो की सम्मानित जनता, माताओं, बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों को मेरा सादर प्रणाम
कल हमारे मानगो नगर निगम के भविष्य का निर्णय होने जा रहा है। यह चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं, बल्कि मानगो के सुरक्षित, स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प है।
मैं, सुधा गुप्ता, पिछले कई दिनों से आपके बीच आशीर्वाद लेने आई। हर गली, हर मोहल्ले, हर समाज के लोगों ने जो स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। आपका यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
मेरा वादा है –
✔️ स्वच्छ और व्यवस्थित मानगो
✔️ महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण
✔️ युवाओं के लिए अवसर
✔️ बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था
✔️ पारदर्शी और जवाबदेह नगर निगम
मैं आप सभी से विनम्र अपील करती हूँ कि कल अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। अपने परिवार, पड़ोस और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
क्रमांक संख्या 11 के सामने “कारपेट” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर एक मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें।
यह चुनाव नफरत या आरोपों का नहीं, विकास और विश्वास का है।
आपका एक वोट मानगो की दिशा और दशा बदल सकता है।
आइए, कल लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर मानगो के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।
मुझे आशंका हैं कि कुछ लोग अंतिम समय में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का भी षड़यंत्र करेंगे लेकिन हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना हैं और सामाजिक भागीदारी का निर्वाहन करते हुए अपना मतदान करना हैं।




