Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के चित्रकूट सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं गीतकार  माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक 'निर्मल भजनामृत' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया

माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के चित्रकूट सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं गीतकार  माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया  कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष  सुभाष चंद्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने की ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि  संजय मिश्र (सम्पादक, प्रभात खबर) तथा विशिष्ट अतिथि डाॅo एसo एनo दुबे (सेवानिवृत्त प्रतिकुलपति,जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय) मंचासीन रहे
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना  वीरेन्द्र उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के उपाध्यक्ष  सुरेश चन्द्र झा ने दिया  लोकार्पित पुस्तक’ निर्मल भजनामृत ‘ पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि ‘निर्मल भजनामृत’ पाठकों, श्रद्धालुओं तथा संगीत प्रेमियों के लिए एक आदर्श और मानक भक्तिगीतों को प्रस्तुत किया गया है।
यह गीतकाव्य की कसौटी पर सधा हुआ संग्रह है।
इसके बाद मुख्य अतिथि  संजय मिश्र ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह भजन संग्रह आनंद तत्व पर केंद्रित है। यह सर्वग्राह्य होने की क्षमता रखता है । कवि श्री निर्मल का साहित्यिक जीवन परिचय श्री सरोज कुमार सिंह मधुप ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की । जबकि यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के  ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा दी गई ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से अन्य उपस्थित लोग प्रकाश मेहता, दयानंद उपाध्याय, रवीन्द्रनाथ चौबे प्रज्ञा बनर्जी, कामाख्या नारायण सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, बलविंदर सिंह, वसंत जमशेदपुरी, शीतल प्रसाद दुबे, चन्द्रीका शर्मा, एस.एन. पांडेय, राजदेव सिन्हा, चन्द्रकान्त, हरभजन सिंह रहबर, कवलेश्वर पाण्डेय, सुजय कुमार. सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!