केएल यूनिवर्सिटी ने 100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर किया लॉन्च
युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण पर विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित

केएल यूनिवर्सिटी ने 100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर किया लॉन्च

युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण पर विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर- केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी द्वारा ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर व्यावसायिक विकास, राष्ट्र निर्माण, राज्य प्रगति एवं नवाचार पर केंद्रित एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 7 फरवरी को अपराह्न 3 बजे बिष्टुपुर एक होटल में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, जुगसलाई मंगल कालिंदी रहे। उन्होंने शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण को राज्य एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि दीर्घकालिक विकास के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य 100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर का शुभारंभ करना, राज्य और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका को उजागर करना, उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर योजना, रोजगार संभावनाओं एवं नवाचार के प्रति जागरूकता फैलाना तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास पहलों को प्रोत्साहित करना रहा।
केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी 46 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ गुणवत्ता शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार विश्वविद्यालय ने देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 26वाँ स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में केएल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि डॉ. जे. श्रीनिवास राव (डायरेक्टर एडमिशन) सहित संकाय सदस्य एवं आयोजक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर स्टेट हेड विक्रम शर्मा ने रीजनल मैनेजर पंकज कुमार, अवनीश सिंह, राकेश कुमार एवं विनीत श्रीवास्तव के साथ बताया कि करियर मार्गदर्शन एवं योजना से संबंधित जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी केएल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।




