Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी सुरेश शर्मा लिप्पू ने जारी की खुली अपील

सेवा रिकॉर्ड' के दम पर मांग रहे वोट, मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन

जुगसलाई वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी सुरेश शर्मा लिप्पू ने जारी की खुली अपील

सेवा रिकॉर्ड’ के दम पर मांग रहे वोट, मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर निकाय का चुनाव अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है. 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले, सभी दावेदार मतदाताओं को साधने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी क्रम में, उम्मीदवार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पु शर्मा ने एक विस्तृत सार्वजनिक अपील जारी कर अपने सालों के सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों का व्यौरा दिया है, जिसे चुनाव में उनका मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. लिप्पु शर्मा ने अपने संदेश में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दावा किया है कि ‘सेवा का रिकॉर्ड ही समाज का सम्मान’ है, जिसके आधार पर उन्होंने मतदाताओं से समर्थन मांगा है. सुरेश शर्मा लिप्पू लगातार अपने छेत्र की समस्याओं के समाधान और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है, वे कई व्यावसायिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े है एवं उनका जनता के साथ सीधा जुड़ाव भी कई बार देखा जा चुका है।

सेवा, समरसता व संगठनात्मक अनुभव
शर्मा ने अपनी अपील में उन उपलब्धियों को प्रमुखता से सामने रखा है, जिनकी बदौलत वे मतदाताओं को प्रभावित करना चाहते हैं.

ऐतिहासिक रक्त संग्रह का रिकॉर्ड
उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष रहते हुए सबसे अधिक रक्त संग्रह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है, जिससे अनगिनत ज़रूरतमंदों को जीवनदान मिला.

1111 जल मटकों की अनूठी पहल
उन्होंने लोकप्रिय 1111 मटका जल सेवा महोत्सव की पहल का उल्लेख किया गया, जो शहर में सामाजिक समरसता और परोपकारी संस्कृक्ति का प्रतीक कार्यक्रम बनी.

जिम्मेदार पदों पर परिणाम
उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभव को भी सामने रखा, जिसमें मारवाड़ी युवा मंच के विभिन्न पदों के साथ-साथ सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में सेक्रेटरी (पी आर डब्ल्यू) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. शर्मा का सीधा दावा है, काम ही मेरी पहचान रहा है.

भक्ति और सेवा का समन्वय
उन्होंने स्वयं को एक श्याम भजन प्रवाहक के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके जीवन का आधार भक्ति और सेवा दोनों हैं.

24 गुणा 7 उपलब्धता व ‘सर्वसमावेशी नेतृत्व’ पर ज़ोर
लिप्पु शर्मा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कुछ प्रमुख बिंदु रखे हैं, जिनके आधार पर वे खुद को अन्य उम्मीदवारों से अलग दिखाते हैं – 24 गुणा 7 उपलब्धता उनका नारा है पहले सेवा, बाद में औपचारिकता. सर्वसमावेशी नेतृत्व उन्होंने हर वर्ग और हर पीढ़ी को साथ लेकर चलने की क्षमता पर जोर दिया है.

पद सम्मान नहीं, जिम्मेदारी
उनका ध्येय है कि वार्ड सदस्य पद राजनीति का नहीं, बल्कि समाज हित और जिम्मेदारी का विषय है. सुरेश शर्मा ने उम्मीद जताई है कि मतदाता इस बार सेवा, सरलता और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए सही उम्मीदवार का चयन करेंगे. उन्होंने जुगसलाई नगर परिषद वार्ड संख्या 12 से क्रमांक संख्या 08 पर ‘ब्रीफकेस’ चुनाव चिन्ह पर भारी मतों से उन्हें विजय बनाने की अपील की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!