जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में शैलेंद्र सिंह का समर्थन निर्णायक रहेगा- कुलवंत सिंह बंटी
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा रिंकू सिंह को दिया गया समर्थन समाज और चुनाव दोनों ही दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके समर्थन से जुगसलाई में जो त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना थी, वह सीधे मुकाबले में परिवर्तित हो गया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में शैलेंद्र सिंह का समर्थन निर्णायक रहेगा- कुलवंत सिंह बंटी

जमशेदपुर- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा रिंकू सिंह को दिया गया समर्थन समाज और चुनाव दोनों ही दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके समर्थन से जुगसलाई में जो त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना थी, वह सीधे मुकाबले में परिवर्तित हो गया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरदार शैलेंद्र सिंह को उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया जाता है। आगामी 27 तारीख को होने वाली जीत में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सिख समाज का इतिहास हमेशा समाज की भलाई के लिए त्याग और सहयोग का रहा है। समाज हित में कार्य करना उनकी परंपरा रही है, और इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शैलेंद्र सिंह ने यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाली जीत में वे एक निर्णायक भूमिका में रहेंगे।



