Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन अनिल मोदी ने वार्ड 18 में किया व्यापक जनसंपर्क, पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन

जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष तथा वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न बस्तियों एवं गलियों में व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान पूरे वार्ड में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतिम दिन अनिल मोदी ने वार्ड 18 में किया व्यापक जनसंपर्क, पदयात्रा में दिखा जनसमर्थन

जुगसलाई-  जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष तथा वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न बस्तियों एवं गलियों में व्यापक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान पूरे वार्ड में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदयात्रा के क्रम में अनिल मोदी ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा अपनी लगभग 30 वर्षों की सामाजिक एवं जनसेवा की सक्रियता को आधार बनाते हुए समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि वे सदैव वार्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी वार्ड के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वार्ड नंबर 18 से क्रमांक 1 पर अलमारी छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनिल मोदी का वार्ड से वर्षों पुराना जुड़ाव है और उन्होंने हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहकर सेवा कार्य किया है। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव एवं जनसेवा के समर्पण के आधार पर उनकी विजय सुनिश्चित है।

इस अवसर पर वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने अनिल मोदी के पक्ष में जनसमर्थन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान पूरे वार्ड में सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जिससे स्पष्ट है कि वार्डवासी विकास, अनुभव एवं सक्रिय नेतृत्व को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!