जुगसलाई के वार्ड 12 में गौरव गोयल जीत के प्रति आश्वस्त, अपने प्रचार के तरीके से जीता लोगों का दिल
जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से पार्षद पद के प्रत्याशी गौरव गोयल अपनी जीत के प्रति पूरी तर आश्वस्त हैं. उन्होंने इस चुनाव में प्रचार-प्रसार की परिभाषा ही बदल दी। शोर-शराबे और बड़े जुलूसों से दूर रहकर उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया

जुगसलाई के वार्ड 12 में गौरव गोयल जीत के प्रति आश्वस्त, अपने प्रचार के तरीके से जीता लोगों का दिल
जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से पार्षद पद के प्रत्याशी गौरव गोयल अपनी जीत के प्रति पूरी तर आश्वस्त हैं. उन्होंने इस चुनाव में प्रचार-प्रसार की परिभाषा ही बदल दी। शोर-शराबे और बड़े जुलूसों से दूर रहकर उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और हर गली-मोहल्ले में समय देकर भरोसे का रिश्ता बनाया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनका यह सरल और संवेदनशील तरीका उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान देता है। सड़क, पानी, नाली, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को समझने के लिए गौरव गोयल ने जमीनी स्तर पर लगातार संपर्क अभियान चलाया। लोगों ने देखा कि वे सिर्फ वादे नहीं कर रहे, बल्कि समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। इसी कारण उनके प्रचार को व्यापक सराहना मिल रही है।
जहां अधिकांश प्रत्याशी पारंपरिक गाजे-बाजे और बड़े जुलूसों के साथ प्रचार में व्यस्त रहे, वहीं गौरव गोयल ने एक अलग और सकारात्मक पहल की। उन्होंने लोगों को छोटा पौधा भेंट कर जुगसलाई को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। यह पहल सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार राजनीति का भी प्रतीक बनती दिखी।
गौरव गोयल ने कहा कि अत्यधिक शोर-शराबे वाले प्रचार से ध्वनि प्रदूषण और यातायात जाम की समस्या बढ़ती है, जिसका सीधा असर विशेष रूप से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों पर पड़ रहा है। इसलिए उनका प्रयास है कि वार्ड संख्या 12 में प्रचार भी संवेदनशील और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ हो।
उनका मानना है कि अब जुगसलाई को नारों की नहीं, संवाद आधारित नेतृत्व और जमीन पर दिखने वाले बदलाव की जरूरत है, जहाँ हर नागरिक की बात सुनी जाए और विकास की प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि वे राजनीति व वादे करने नहीं आए हैं, बल्कि जमीन पर रहकर काम करने का जज्बा रखते हैं. इसी सोच के साथ गौरव गोयल (चुनाव चिन्ह बल्ला) ने जनता से समर्थन की अपील की।




