Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर आम जनता के बीच पहुंचीं, बच्चों के बीच बांटे चॉकलेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक बार फिर जमशेदपुर के लोगों के प्रति प्रेम और अपार स्नेह देखने को मिला. राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम के बाद प्रोटोकॉल को तोड़कर शहरवासियों से हाथ मिलाया और बच्चों के बीच चॉकलेट बांटे. राष्ट्रपति की सादगी की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है

जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर आम जनता के बीच पहुंचीं, बच्चों के बीच बांटे चॉकलेट

जमशेदपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक बार फिर जमशेदपुर के लोगों के प्रति प्रेम और अपार स्नेह देखने को मिला. राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम के बाद प्रोटोकॉल को तोड़कर शहरवासियों से हाथ मिलाया और बच्चों के बीच चॉकलेट बांटे. राष्ट्रपति की सादगी की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है.

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदमा में श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला कॉलेज से बाहर निकला उन्हें देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लग गई.

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज से बाहर निकलते ही राष्ट्रपति का वाहन रुका और राष्ट्रपति अपने वाहन से बाहर निकलकर लोगों से मिलने लगीं. इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों के बीच चॉकलेट भी बांटा.इस दौरान लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया. साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए. अपने बीच राष्ट्रपति को देखकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया.

आपको बता दें कि पिछली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में संथाली लिपि के कार्यक्रम में पहुंची थीं. इसके बाद राष्ट्रपति सरायकेला जिला के आदित्यपुर एनआईटी कॉलेज पहुंचीं थीं. पिछली बार भी वापसी के दौरान आदित्यपुर में ऐसा ही नजारा दिखा था, जहां राष्ट्रपति आम जनता से मिली थीं और उनका अभिवादन किया था.

बारीडीह में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटे चॉकलेट

जमशेदपुर कदमा के मेरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंची हैं। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में प्रोग्राम खत्म करने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे लोगों की भीड़ देख अपना वाहन रुकवाया इसके बाद राष्ट्रपति गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति को अपने बीच देखते ही लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित थीं। सभी द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। राष्ट्रपति ने वहां भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी।

एक बच्ची ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चॉकलेट दी है। एक महिला परविंदर ने बताया कि वह कई घंटे से यहां राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़ी थी। राष्ट्रपति जब मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलज से निकलीं तो वह गाड़ी से उतर गईं। ऐसा देख कर हम सब को काफी खुशी हुई है। परिवंदर ने बताया कि राष्ट्रपति बेहद अच्छे स्वभाव की हैं। उन्होंने बेटी को भी चॉकलेट दिया है। साथ ही आशीर्वाद भी दिया। राष्ट्रपति आम जनता के बीच तकरीबन 150 कदम तक पैदल चलीं। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और भीड़ में मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखा।मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन किया। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम को परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया और यहां पौधारोपण किया। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनकी एक दीर्घकालिक योजना है कि परिसर में द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति को कदमा का प्रोग्राम खत्म होने के बाद मरीन ड्राइव होकर खरकई लिंक रोड व मानगा गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह के रास्ते बारीडीह पहुंचाया गया। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सामने लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सभी हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक व्यक्ति उदय कुमार सिह ने कहा कि कभी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी। राष्ट्रपति के बारीडीह आने से मन काफी खुश है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!