जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया यादव की हत्या विधि-व्यवस्था पूरी तरह विफल
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में थाना के समीप दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया यादव की गोली मारकर की गई हत्या ने जिले की बिगड़ती विधि-व्यवस्था को उजागर कर दिया है। थाना के इतने निकट इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है

जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया यादव की हत्या विधि-व्यवस्था पूरी तरह विफल

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में थाना के समीप दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया यादव की गोली मारकर की गई हत्या ने जिले की बिगड़ती विधि-व्यवस्था को उजागर कर दिया है। थाना के इतने निकट इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है।
जनता दल यूनाइटेड इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करती है। यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता का गंभीर प्रमाण है।
जनता दल यूनाइटेड की मांग है कि—
• हत्याकांड की त्वरित व उच्चस्तरीय जांच हो
• दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए
• मृतक के परिजनों को मुआवजा व सुरक्षा दी जाए
• जिले में विशेष अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जाए
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनता दल यूनाइटेड लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। हम कन्हैया यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 501 दीपों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर- आज शहीद गंगा नारायण सिंह सामुदायिक भवन में शहीदों के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चून्नू भूमिज ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुबोध श्रीवास्तव (जदयू, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष) एवं अजय कुमार (जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष) शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने सभा को संबोधित करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि जो वीर जवान देश और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं, वे सच्चे अर्थों में शहीद की श्रेणी में आते हैं। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
यह शहीद सम्मान कार्यक्रम विशेष रूप से पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम के दौरान 501 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर बुद्धेश्वर कर्मकार, रवि ठाकुर, अशोक सिंह, राजू कर्मकार, दिनेश महतो, पूजा भूमि, मालती कर्मकार सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।




