Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था अभया बनर्जी फाउंडेशन के तत्वाधान में सफलतापूर्वक जमशेदपुर के ही टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में आज समारोह पूर्वक पूर्वाहन 8:30 बजे से दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं बच्चों के लिए विशेष रूप से 12वीं वार्षिक खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

मुख्य अतिथि टाटा स्टील टिनप्लेट लिमिटेड जमशेदपुर के व्यावसायिक यूनिट के पदाधिकारी उज्जवल चक्रवर्ती ने प्रतियोगिता का दूरभाष से उदघाटन करते हुए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया

जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था अभया बनर्जी फाउंडेशन के तत्वाधान में सफलतापूर्वक जमशेदपुर के ही टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में आज समारोह पूर्वक पूर्वाहन 8:30 बजे से दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं बच्चों के लिए विशेष रूप से 12वीं वार्षिक खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील टिनप्लेट लिमिटेड जमशेदपुर के व्यावसायिक यूनिट के पदाधिकारी उज्जवल चक्रवर्ती ने प्रतियोगिता का दूरभाष से उदघाटन करते हुए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया इस मौके पर उपस्थित अति विशिष्ट अतिथि सुरेश सोंथालिया जमशेदपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष , समाजसेवी एवं वर्तमान राष्ट्रीय सचिव confederation of all India trades ने झंडोतोलन कर खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का विधिवत उदघाटन किया

उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को, उनके अभिभावकों को और दिव्यांग बच्चों के चौमुखी विकास में शहर के उन विद्यालयों के संचालकों और संस्थाओं के प्रमुख को उनके प्रयासों की सराहना करते हुए, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, शुभकामना और बधाईयां दिया। इसके उपरांत उपस्थित विद्यालयों /संस्थाओं से आए हुए दिव्यांग खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक , प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान समय-समय पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों जिनमें मुख्य रूप से प्रतिमा सिंह प्राचार्य आरएमएस बालीचेला इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्राचार्य टैगोर अकैडमी जमशेदपुर, जमशेदपुर लायंस क्लब की पदाधिकारी पी प्रेमलता , जमशेदपुर इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी एग्नेश , बंदना जैन, डा सुभोजीत बासु एवं निधि बासु , समाजसेवी एस आर गोलेछा, श्वेता जैन , मनीष जैन , मदन बिहार, रश्मि श्रीवास्तव, रीता मुखर्जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने बारी-बारी से विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।शेष प्रतिभागियों को आयोजन समिति के द्वारा उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 25 मीटर , 50 मीटर , 75 मीटर , 100 मीटर की दौड़ के अलावा मैदानी खेलकूद में लंबी कूद , शॉट पुट , पासिंग द पार्सल , टेनिस बॉल थ्रो, सॉफ्टबॉल थ्रो जैसे कुल 25 स्पर्धाओं का विभिन्न चार श्रेणियां में आयोजन हुआ  जिसमें शहर के दिव्यांग बच्चों के 10 स्कूलों /संस्थाओं के लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से टेल्को स्थित आशा किरण विद्यालय , स्कूल आफ होप, एस्पायर , सिद्धेश्वर डेफ और डम्ब स्कूल , स्टार्ट , नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड, पाथ ,डी पी एस चाईबासा, ज्ञानोदय नोबल एकेडमी , दिव्या ज्योति नेत्रहीन विद्यालय , स्टार्ट आदी मुख्य रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ जोहर बनर्जी ने अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया । खेल उदघोषक श्याम शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

तकनीकी अधिकारी एस के शर्मा और सुबोल चटर्जी के नेतृत्व में 14 सदस्यी तकनीकी अधिकारियों की टीम ने खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न कराने में बहुमूल्य योगदान दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अभया बनर्जी फाउंडेशन वरीय सदस्य उत्तम मिश्रा ने दिया

सर्वाधिक पुरस्कार टेल्को के आशा किरण स्कूल और सिद्धेश्वरी डेफ एंड डंब स्कूल प्रतिभागियों ने जीतने में कामयाब रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!