Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के कदमा में राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर का किया शिलान्यास, अन्य कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से जमशेदपुर के कदमा पहुंचीं. जहां उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर की नींव रखीं

जमशेदपुर के कदमा में राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर का किया शिलान्यास, अन्य कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से जमशेदपुर के कदमा पहुंचीं. जहां उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर की नींव रखी.

जमशेदपुर-  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर पहुंचीं. जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम स्थल कदमा पहुंचीं. कदमा के मेरिन ड्राइव के पास श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट का भूमि पूजन और श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास किया. पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ साथ अन्य कई गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए. बता दें दि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम के अलावा बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं. जहां एक भवन का शिलान्यास कर छात्रों से संवाद करेंगी.

श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसके बेहरा ने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर ढाई एकड़ भूमि पर विकसित होगा. मुख्य मंदिर परिसर डेढ़ एकड़ में और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक केंद्र एक एकड़ में बनेगा. मंदिर की संरचना पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर होगी.

निर्माण कार्य चार वर्षों में पूरा होगा, जबकि आध्यात्मिक केंद्र दो वर्षों में तैयार हो जाएगा. केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है. गीता, भागवत जैसे ग्रंथों के माध्यम से नैतिकता, अनुशासन और आत्मबल की शिक्षा दी जाएगी. 200-250 किमी दायरे के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को यहां आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और जीवन की चुनौतियों का साहस से सामना कर सकें.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और नो-एंट्री व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि आमजन को न्यूनतम परेशानी हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!