Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गोड़गोड़ा में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह का जनसंपर्क अभियान, 23 फरवरी को कैमरा छाप पर मतदान की अपील

मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मानगो के गोड़गोड़ा क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद स्थापित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

गोड़गोड़ा में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह का जनसंपर्क अभियान, 23 फरवरी को कैमरा छाप पर मतदान की अपील

जमशेदपुर-  मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मानगो के गोड़गोड़ा क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद स्थापित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

जनसंपर्क के दौरान संध्या सिंह ने जनता से आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में क्रमांक 10 – कैमरा छाप चुनाव चिह्न पर वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा को उनकी प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने भी जनसंपर्क के दौरान अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर संध्या सिंह ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम में निर्वाचित होने के बाद जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे

जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई परिवारों ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!