फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी (एफटीएस), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा दानदाताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज एक अत्यंत प्रेरणादायी, गरिमामय एवं भावपूर्ण सम्मान अभियान का आयोजन किया गया
इस अभियान के अंतर्गत संस्था से जुड़े दानदाताओं को उनके निवास स्थान पर जाकर ससम्मान सम्मानित किया गया

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी (एफटीएस), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा दानदाताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज एक अत्यंत प्रेरणादायी, गरिमामय एवं भावपूर्ण सम्मान अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत संस्था से जुड़े दानदाताओं को उनके निवास स्थान पर जाकर ससम्मान सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में प्रीति मित्तल एवं विजय मित्तल तथा अनुराधा सोनथालिया एवं किशन सोनथालिया को उनके निवास पर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान Friends of Tribals Society (एफटीएस) के अध्यक्ष राजेश मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बगड़ोदिया, संयुक्त सचिव राजेश बाकरिवाल, महिला एफटीएस की अध्यक्ष किरण देबुका, महिला एफटीएस की पूर्व सचिव ममता बाकरिवाल तथा एफटीएस जमशेदपुर के सचिव अभिषेक गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
सम्मान के प्रतीक स्वरूप उन्हें गोबर से निर्मित गौ माता तथा प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की पर्यावरण–अनुकूल, स्वदेशी एवं अत्यंत मनोहारी कलाकृतियाँ भेंट की गईं। उल्लेखनीय है कि एफटीएस से संबद्ध इकाई द्वारा निर्मित ये गो-आधारित कलाकृतियाँ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती हैं।
इस गरिमामय अवसर पर श्री विजय मित्तल एवं श्री किशन सोनथालिया तथा उनके परिवारजनों द्वारा गत वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में विद्यालयों के संचालन हेतु सहयोग राशि प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया गया। यह संकल्प जनजातीय समाज के शैक्षिक सशक्तिकरण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मित्तल एवं सोनथालिया परिवार द्वारा किया गया आत्मीय, स्नेहपूर्ण एवं भावनात्मक स्वागत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा। परिवार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 में भी फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी द्वारा देशभर में जनजातीय समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण उत्थान हेतु संचालित सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा भविष्य में भी निरंतर सहयोग प्रदान करने का दृढ़ विश्वास व्यक्त किया।
एफटीएस जमशेदपुर टीम ने जानकारी दी कि यह सम्मान अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा संस्था अपने सभी दानदाताओं के निवास स्थान पर जाकर व्यक्तिगत रूप से उनका अभिनंदन करती रहेगी, ताकि उनके अमूल्य योगदान के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त की जा सके।




