Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एकलव्य विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, जांची पढ़ाई और आवासीय व्यवस्था, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

पोटका विधायक संजीव सरदार ने आज प्रखंड के मंगलासाई स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से पठन-पाठन एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली

एकलव्य विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, जांची पढ़ाई और आवासीय व्यवस्था, गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

पोटका –  पोटका विधायक संजीव सरदार ने आज प्रखंड के मंगलासाई स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से पठन-पाठन एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से शिक्षा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए। जवाबों से विधायक पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

उपस्थिति पंजिका की जांच, 20 छात्र पाए गए अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। जांच में पाया गया कि कक्षा 6 से 8 तक कुल 124 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 104 छात्र उपस्थित थे, जबकि 20 छात्र अनुपस्थित पाए गए। इस पर विधायक ने विद्यालय प्रबंधन से जवाब तलब करते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।

ग्रामीण छात्रों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – संजीव सरदार

निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार ग्रामीण छात्रों के हित में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का संचालन कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पढ़ाई के स्तर में सुधार लाएं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। विधायक ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

स्टाफ और सफाई कर्मी की कमी की शिकायत

विद्यालय के प्राचार्य दुलार चन्द्र साव ने विधायक को स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में बताई गई कमियों की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!