Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डांसफिट इंटरनेशनल द्वारा “नृत्य प्रभा- भारतीय शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम” का आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर कदमा में आयोजित किया गया

जिसमें जमशेदपुर, कोलकाता और दिल्ली के कलाकारों ने कत्थक, भरतनाट्यम, ओडिसी आदि नृत्य प्रस्तुत किया

जमशेदपुर- डांसफिट इंटरनेशनल द्वारा “नृत्य प्रभा- भारतीय शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम” का आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर कदमा में आयोजित किया गया।

जिसमें जमशेदपुर, कोलकाता और दिल्ली के कलाकारों ने कत्थक, भरतनाट्यम, ओडिसी आदि नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नटराज की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने के बाद गणेश वंदना नृत्य के साथ शुरू हुआ।

डांसफीट इंटरनेशनल की निदेशक मिस्टू मुखर्जी ने बताया कि हम कथक डांसर हैं। अपने गुरु सोनाली चटर्जी से हमने नृत्य की शिक्षा ग्रहण की है। पिछले 15 सालों से कत्थक सीखा रही हूं। मेरा लक्ष्य भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना है। हमारी संस्कृति बेहद खूबसूरत है। अब तक हमने 200 बच्चों को कथक सीखा चुकी हूं।

वहीं जमशेदपुरवासी कथक नर्तक अविनाश कुमार मिश्रा बताते हैं कि अभी मैं दिल्ली में रह रहा हूं। पिछले 10 साल से कथक कर रहा हूं। मैं पूरे विश्व में भ्रमण कर अपने नृत्य का प्रदर्शन करना चाहता हूं। अभी वर्कशॉप करता हूं। दिल्ली में ही अपना इंस्टिट्यूट खोलने की मेरी प्रबल इच्छा है।

वहीं कोलकाता से आई अद्रिज़ा चौधरी ने बताया कि हम भरतनाट्यम, ओडिसी आदि करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अब तक देश-विदेश में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत की हूं।उन्होंने कहा कि डांस कभी नहीं छोड़ना है। डांस करते हुए भी पढ़ाई होती है।

वहीं कोलकाता से आई अंकिता पाल का कहना है कि पिछले 21 साल से डांस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि कथक कथा से आई है। मंदिर प्रांगण में कथा के साथ इसे प्रस्तुत किया जाता था। हमें अपनी संस्कृति बनाए रखने के लिए और इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना है।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कलाकारों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!