Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल सीतारामडेरा थाना प्रभारी के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया

छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर-  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल सीतारामडेरा थाना प्रभारी के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर आग लगने के कारणों की जानकारी प्राप्त की और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। समय पर दमकल वाहन के पहुंचने से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!