चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर बालीगुमा एन एच 33
ठाकुर जय मंगल सिंह क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नगर वासियों को आहवान किया गया है कि 21 फरवरी से 28 फरवरी तक भव्य मंदिर में देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा तथा 1 मार्च को विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है

चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर बालीगुमा एन एच 33

जमशेदपुर- आज ठाकुर जय मंगल सिंह क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नगर वासियों को आहवान किया गया है कि 21 फरवरी से 28 फरवरी तक भव्य मंदिर में देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा तथा 1 मार्च को विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है
21 फरवरी को बालीगुमा से स्वर्णरेखा नदी मानगो से कलाश यात्रा निकलेगा.. साथ ही साथ 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रखा गया है जिसमें वृंदावन से महाराज जी का आगमन होगा.. 1100 महिलाएँ कलाश यात्रा में अपना योगदान देने के लिए इच्छुक हुए हैं.. साथ मे हाथी, घोड़ा, रथ, अघोरी..ये सारी चीजें कलश यात्रा में शामिल होंगे.. मूर्ति जयपुर के कारीगर द्वारा बनाया गया है..
उपस्थित – क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, बिनोद सिंह, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, नीरज, मिंटु, छोटे, आदि सभी क्लब के सदस्य उपस्थित थे




